कांड्रा में दो लापता युवकों के शव जमीन में दबे मिले, पुलिस जांच में जुटी

Meenu | August 22, 2026 | 05:26 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,सरायकेला-खरसावां : कांड्रा थाना क्षेत्र में लापता दो युवकों के शव जमीन के अंदर दबे मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने रामचंद्रपुर-रापचा फुटबॉल मैदान के पास वन क्षेत्र में खुदाई कर दोनों शव बरामद किए हैं। मृतकों की पहचान राहुल हांसदा और तपन प्रधान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दोनों युवक 20 अगस्त से लापता थे। इस संबंध में कांड्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने दोनों के अपहरण की आशंका भी जताई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें : हजारीबाग में 700 लोगों पर FIR की तैयारी, 200 की पहचान; वीडियो फुटेज से होगी शिनाख्त

हिरासत में लिए युवकों से पूछताछ के बाद मिला सुराग

जांच के दौरान पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने रामचंद्रपुर-रापचा फुटबॉल मैदान के पास वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान जमीन के एक हिस्से में खुदाई की गई, जहां से दोनों युवकों के शव बरामद हुए। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे मोबाइल चोरी से जुड़े विवाद की आशंका सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस कनेक्शन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।n पुलिस हत्या की वजह, मोबाइल चोरी से संभावित संबंध और घटना में अन्य लोगों की भूमिका समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी मौत की वजह

पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह और घटना की पूरी जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। दो युवकों के शव बरामद होने की खबर के बाद कांड्रा इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Share this news

संबंधित खबरें