Samachar Post रिपोर्टर, रांची : बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी शनिवार को रांची पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, वह शहर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हैं। इमरान हाशमी के रांची एयरपोर्ट पहुंचते ही उनके प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग एयरपोर्ट परिसर के बाहर नजर आए।

यह भी पढ़ें : JPSC-JSSC मामले पर सांसद बीडी राम ने की CBI जांच की मांग, कहा- इससे बहाल होगा अभ्यर्थियों का भरोसा
कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से रवाना हुए
प्रशंसकों की भीड़ को देखते हुए एयरपोर्ट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा घेरे के बीच इमरान हाशमी एयरपोर्ट से रवाना हुए और निजी कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। अभिनेता के रांची पहुंचने की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों में भी उत्साह देखने को मिला। हालांकि, उनके निजी कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

