Samachar Post रिपोर्टर, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन गुरुवार को हरमू स्थित सोहराय भवन पहुंच गए हैं। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की विस्तारित केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे।
MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलन पर मंथन
बैठक में सबसे अहम मुद्दा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 (MMDR Amendment Bill) के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय करना है। JMM इस विधेयक के विरोध में बड़े स्तर पर आंदोलन की तैयारी कर रहा है। बैठक में आंदोलन के स्वरूप, कार्यक्रम और पार्टी संगठन की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। पार्टी आगे किस तरह और किन कार्यक्रमों के जरिए विधेयक का विरोध करेगी, इस पर भी निर्णय लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : JSSC CGL अभ्यर्थियों को प्रोजेक्ट भवन से हटाया, कुटे मैदान में आंदोलन की अनुमति
संगठन और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर भी चर्चा
विस्तारित बैठक में JMM के सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की तैयारियों पर भी मंथन होगा। बैठक में पार्टी के सांसद, मंत्री, विधायक, केंद्रीय समिति के पदाधिकारी व सदस्य और जिलास्तरीय पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। बैठक समाप्त होने के बाद MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ JMM के आंदोलन की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रम को लेकर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

