मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JTET 2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आवेदन में सुधार का मौका; 31 अगस्त तक कर सकेंगे बदलाव

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। परिषद ने आवेदन पत्र में हुई त्रुटियों को सुधारने के लिए उम्मीदवारों को एक और अवसर दिया है। अभ्यर्थी 20 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे।

किन-किन विवरणों में कर सकेंगे सुधार

JAC द्वारा जारी विज्ञप्ति संख्या 57/2026 के अनुसार, अभ्यर्थी आवेदन पत्र में दर्ज नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, पता, विषय सहित अन्य निर्धारित जानकारियों में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने Login ID और Password के माध्यम से आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।

31 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा मौका

परिषद ने स्पष्ट किया है कि आवेदन संशोधन की प्रक्रिया केवल 31 अगस्त 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार के आवेदन या अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को समय रहते अपनी जानकारी की जांच कर आवश्यक संशोधन करने की सलाह दी गई है।

शुल्क से जुड़ी जानकारी में बदलाव की अनुमति नहीं

JAC ने यह भी स्पष्ट किया है कि उन विवरणों में संशोधन की अनुमति नहीं होगी, जिनमें बदलाव से परीक्षा शुल्क प्रभावित होता है। अभ्यर्थियों को संशोधन करने के बाद आवेदन को Final Submit करना अनिवार्य होगा। परिषद के अनुसार, संशोधन के बाद डाउनलोड किया गया नया Final Application Form ही वैध माना जाएगा।

यह भी पढ़ें : रांची में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

पुराने आवेदकों को भी मिला अवसर

विज्ञप्ति संख्या 54/2026 के तहत वर्ष 2024 में आवेदन करने वाले ऐसे अभ्यर्थी, जिनके मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी उपलब्ध नहीं थे या सत्यापित नहीं हो सके थे, उन्हें भी राहत दी गई है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे नए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी का उपयोग कर 20 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक JTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। JAC ने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करने और समय रहते आवेदन में आवश्यक सुधार कर Final Submit करने की अपील की है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment