सीएम ने बुलाई मंत्रियों की आपात बैठक, छात्र आंदोलन की मांगों पर होगा मंथन

Rupa Kumari | August 17, 2026 | 04:35 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में चल रहे छात्र आंदोलन और उससे जुड़ी मांगों पर चर्चा के लिए कैबिनेट मंत्रियों की एक महत्वपूर्ण आपात बैठक बुलाई है। पहले यह बैठक दोपहर 12:30 बजे निर्धारित थी, लेकिन बाद में इसका समय बदलकर शाम 4:30 बजे कर दिया गया।

छात्रों की मांगों पर होगी चर्चा

सूत्रों के अनुसार बैठक का मुख्य एजेंडा JPSC-JSSC से जुड़े छात्र आंदोलन और छात्रों द्वारा उठाई जा रही विभिन्न मांगों पर विचार-विमर्श करना है। हाल के दिनों में राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन तेज हुआ है, जिसके चलते सरकार पर समाधान निकालने का दबाव बढ़ा है। जानकारी के मुताबिक बैठक में मंत्री राधाकृष्ण किशोर शामिल नहीं हो सकेंगे। वहीं संजय प्रसाद यादव भी रांची से बाहर होने के कारण बैठक में उपस्थित नहीं रहेंगे।

यह भी पढ़ें : रांची में 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, कीमत करीब 5 लाख रुपये

अहम मानी जा रही बैठक

छात्र संगठनों के आंदोलन, सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच चल रही बातचीत तथा आगामी कार्यक्रमों को देखते हुए यह बैठक राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। माना जा रहा है कि बैठक में छात्रों की मांगों पर सरकार की आगे की रणनीति और संभावित निर्णयों पर चर्चा हो सकती है। बैठक के बाद सरकार की ओर से किसी महत्वपूर्ण घोषणा या आगे की कार्ययोजना सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Share this news

संबंधित खबरें