फिजिक्स वाला के अलख पांडे पहुंचे रांची, छात्रों के आंदोलन को दिया समर्थन

Meenu | August 14, 2026 | 11:13 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : फिजिक्स वाला के चर्चित शिक्षक और संस्थापक अलख पांडे गुरुवार शाम रांची पहुंचे। उन्होंने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। छात्रों से मुलाकात के दौरान अलख पांडे ने उनकी मांगों का समर्थन किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग जायज है और वह उनके साथ खड़े हैं।

यह भी पढ़ें : गढ़वा में 48 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

आंदोलन कर रहे छात्रों से की मुलाकात

रांची पहुंचने के बाद अलख पांडे सीधे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे। यहां आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाकात कर उन्होंने उनकी बात सुनी और उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों के समर्थन में वह उनके साथ हैं। रांची पहुंचने में हुई देरी को लेकर पूछे गए सवाल पर अलख पांडे ने बताया कि वह असम में प्रभावित लोगों के बीच गए थे। वहां उन्होंने करीब 7-8 दिन बिताए और इसके बाद सीधे रांची पहुंचे। उन्होंने कहा कि असम में पीड़ित लोगों के बीच रहने के कारण रांची आने में देरी हुई।

छात्रों की मांगों को बताया जायज

मीडिया से बातचीत में अलख पांडे ने साफ तौर पर कहा कि वह छात्रों के आंदोलन और उनकी मांगों का समर्थन करते हैं। उनके रांची पहुंचने और छात्रों से मुलाकात के बाद आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ा। फिलहाल छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और अलख पांडे का समर्थन इस आंदोलन के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

Share this news

संबंधित खबरें