मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

विधानसभा घेराव के लिए हजारों छात्रों का मार्च, पुराना विधानसभा मैदान से निकला अभ्यर्थियों का जत्था

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : JPSC-JSSC समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने सोमवार को विधानसभा घेराव के लिए कूच कर दिया। राज्य के अलग-अलग जिलों से पहुंचे हजारों छात्र पुराना विधानसभा मैदान से हाथों में तख्तियां और झंडे लेकर विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं। सुबह से ही झारखंड के विभिन्न जिलों से छात्र और अभ्यर्थी रांची पहुंचने लगे थे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में आंदोलनकारी छात्र पुराना विधानसभा मैदान में जुटे और वहां से विधानसभा घेराव के लिए मार्च शुरू किया। प्रदर्शन के दौरान छात्र अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

राजधानी बनी पुलिस छावनी

विधानसभा घेराव को देखते हुए राजधानी रांची में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है और कंटीले तार लगाए गए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है।

वाटर कैनन और अतिरिक्त जवान तैनात

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर वाटर कैनन की भी व्यवस्था की है। विधानसभा और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। हालांकि आंदोलनकारी छात्रों का दावा है कि उनका प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं।

भाजपा के प्रदर्शन से बढ़ी राजनीतिक हलचल

यह भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन के 51वें जन्मदिन पर सियासी घमासान, भाजपा ने किया आवास का घेराव

इसी बीच मुख्यमंत्री आवास के बाहर भाजपा नेताओं और विधायकों का विरोध प्रदर्शन भी जारी है। मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर किए जा रहे घेराव के दौरान कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेना शुरू कर दिया है। विधानसभा सत्र, छात्र आंदोलन और भाजपा के विरोध प्रदर्शन के कारण राजधानी रांची में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment