मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा में शिवलिंग स्थापना को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय माहौल में गूंजे जयकारे

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के चांदमारी वार्ड संख्या-9 स्थित टेबुल लाइन श्यामा काली मंदिर परिसर में शिवलिंग स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला।

मंदिर परिसर से शुरू हुई कलश यात्रा

कलश यात्रा की शुरुआत श्यामा काली मंदिर परिसर से हुई। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा और धार्मिक ध्वजों के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा चांदमारी, पोटरखोली, तम्बाकू पट्टी, बाटा रोड और राजबाड़ी रोड होते हुए पुराना बस्ती स्थित सीढ़ी घाट पहुंची। सीढ़ी घाट पर वैदिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरकर शिवलिंग स्थापना के लिए मंदिर की ओर प्रस्थान किया। धार्मिक अनुष्ठान में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भागीदारी निभाई।

यह भी पढ़ें : सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्रनाथ महतो ने पिया पानी, भर्ती परीक्षा मुद्दे पर आंदोलन जारी

शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

जल संग्रहण के बाद कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यहां शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा और मुख्य पूजन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय श्रद्धालुओं और समिति सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कलश यात्रा में तेजा राजवार, सूरज राजवार, राजा राजवार, बजरंगी राजवार, एस. बाबूराव, संदीप, बिक्की शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के भी विशेष इंतजाम किए गए थे।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment