मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कक्षपाल भर्ती में 59,457 आवेदन रद्द, 1733 पदों की नियुक्ति प्रक्रिया में बड़ी कार्रवाई

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में 1733 कक्षपाल पदों पर नियुक्ति के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के दौरान झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 59,457 आवेदनों को रद्द कर दिया है। आयोग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इन आवेदनों में निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया था। आयोग द्वारा आवेदन पत्रों की जांच के दौरान कई प्रकार की तकनीकी और प्रक्रियागत त्रुटियां सामने आईं, जिसके बाद संबंधित अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त करने का निर्णय लिया गया।

सबसे अधिक आवेदकों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की

JSSC के अनुसार, रद्द किए गए आवेदनों में सबसे बड़ी संख्या उन अभ्यर्थियों की है जिन्होंने केवल रजिस्ट्रेशन कराया, लेकिन अंतिम आवेदन पत्र जमा नहीं किया। ऐसे कुल 41,526 आवेदन निरस्त किए गए हैं। इसके अलावा 14,403 अभ्यर्थियों ने आवेदन पत्र तो भरा, लेकिन निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया। शुल्क भुगतान नहीं होने के कारण उनके आवेदन भी अमान्य घोषित कर दिए गए।

फोटो और हस्ताक्षर अपलोड नहीं करने पर भी कार्रवाई

आयोग की जांच में 2,378 ऐसे अभ्यर्थी पाए गए जिन्होंने रजिस्ट्रेशन, आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली थी, लेकिन अपने हस्ताक्षर और फोटो अपलोड नहीं किए। आवश्यक दस्तावेजों की अनुपलब्धता के कारण इनके आवेदन भी रद्द कर दिए गए। वहीं 1,150 अभ्यर्थी ऐसे मिले जिन्होंने एक से अधिक बार आवेदन किया था। आयोग ने ऐसे मामलों को भी नियमों के विरुद्ध मानते हुए आवेदन निरस्त कर दिए। कक्षपाल भर्ती के लिए वर्ष 2025 में विज्ञापन जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जनवरी 2026 से शुरू होकर 10 फरवरी 2026 तक चली थी। आवेदन अवधि समाप्त होने के बाद आयोग सभी आवेदन पत्रों का सत्यापन और परीक्षण कर रहा है।

यह भी पढ़ें : झारखंड में अवैध कोयला कारोबार पर ED का बड़ा एक्शन, 31 ठिकानों पर छापेमारी; 200 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जांच के दायरे में

जांच के दौरान सामने आईं बड़ी खामियां

JSSC की प्रारंभिक जांच में बड़ी संख्या में आवेदन अधूरे, त्रुटिपूर्ण या नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए। इसी आधार पर आयोग ने 59,457 आवेदनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। आयोग ने अभ्यर्थियों को भविष्य में आवेदन करते समय निर्धारित दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करने की सलाह दी है, ताकि तकनीकी या प्रक्रियागत त्रुटियों के कारण उनका आवेदन रद्द न हो। 1733 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया फिलहाल जारी है और आयोग आगे की चयन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित करेगा।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment