मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामगढ़ के चुट्टुपालू घाटी में बड़ा हादसा टला, डिवाइडर से टकराई मनोज रथ बस; कई यात्री घायल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़ : रामगढ़ जिले की चुट्टुपालू घाटी में सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। रांची से हजारीबाग जा रही मनोज रथ बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आई हैं। हालांकि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सुबह आठ बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मनोज रथ बस (जेएच 02 एवी 7932) सोमवार सुबह करीब 8 बजे रांची से हजारीबाग की ओर जा रही थी। इसी दौरान चुट्टुपालू घाटी में बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

कई यात्रियों को आई हल्की चोटें

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे में कई यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण चुट्टुपालू घाटी मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर लंबी वाहनों की कतार लग गई थी। बाद में हाइड्रा क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका।

यह भी पढ़ें : देश में 5 साल में 17,141 सरकारी स्कूल कम हुए, हर 100 में से 45 लड़कियां 12वीं से पहले छोड़ देती हैं पढ़ाई

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बस के अनियंत्रित होने को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। हालांकि तकनीकी खराबी या अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment