मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बेऊर जेल पहुंचे तेज प्रताप यादव, शुरुआत में खाने से किया इनकार; समझाने पर किया भोजन

--Advertisment--

Samachar Post डिजिटल डेस्क, पटना : बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए जन जनतांत्रिक दल (JJD) के प्रमुख तेज प्रताप यादव को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया है। जेल पहुंचने के बाद उन्होंने शुरुआत में जेल का भोजन खाने से इनकार कर दिया, हालांकि बाद में अधिकारियों के समझाने पर उन्होंने खाना खा लिया। जानकारी के अनुसार, तेज प्रताप यादव छात्रों के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारियों को उकसाया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बाद में अदालत में पेशी के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया।

तबीयत खराब होने पर अस्पताल वार्ड में रखा गया

जेल सूत्रों के मुताबिक, बेऊर जेल पहुंचने के बाद तेज प्रताप यादव की तबीयत ठीक नहीं होने की शिकायत सामने आई। इसके बाद उन्हें जेल अस्पताल में रखा गया। शुरुआत में उन्होंने नाश्ता और दोपहर का भोजन लेने से मना कर दिया था। हालांकि जेल अधिकारियों ने उन्हें भोजन करने की सलाह दी और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए समझाया कि भोजन नहीं करने से उनकी स्थिति और खराब हो सकती है। इसके बाद उन्होंने रोटी, चावल और सब्जी खाई।

अधिकारियों ने दी स्वास्थ्य पर नजर रखने की जानकारी

जेल प्रशासन का कहना है कि तेज प्रताप यादव की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। चिकित्सकीय टीम भी नियमित रूप से उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है। इसी मामले में पुलिस ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के चार छात्र नेताओं को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नेताओं में संगठन के राज्य सचिव दीपांकर, पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष शानू शेखर, छात्रसंघ उपाध्यक्ष सभा अफरीन और एक अन्य छात्र नेता शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : बिहार बंद प्रदर्शन के दौरान AK-47 इस्तेमाल करने वाला जवान निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

14 दिनों की न्यायिक हिरासत

बताया जा रहा है कि इन सभी को 23 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजने का आदेश दिया है। उन पर प्रदर्शन के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप लगाए गए हैं। बिहार बंद और उससे जुड़े प्रदर्शनों के बाद हुई गिरफ्तारियों को लेकर राजनीतिक और छात्र संगठनों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले से संबंधित कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment