Samachar Post रिपोर्टर,रांची : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता देवेंद्र नाथ महतो ने JPSC, JSSC CGL समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में शनिवार से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू कर दिया। यह सत्याग्रह रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका में सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुआ।
यह भी पढ़ें : धीरज साहू ने कांग्रेस प्रभारी के. राजू से की मुलाकात, झारखंड के राजनीतिक हालात और SIR अभियान पर हुई चर्चा
पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती प्रक्रिया की मांग
JLKM का कहना है कि इस आंदोलन का उद्देश्य राज्य की भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। संगठन का आरोप है कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं का भरोसा भर्ती व्यवस्था पर कमजोर हुआ है। सत्याग्रह के माध्यम से संगठन ने मांग की है कि भर्ती परीक्षाओं में निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू की जाए और चयन प्रक्रिया को पूरी तरह ईमानदार एवं जवाबदेह बनाया जाए।

युवाओं से आंदोलन में शामिल होने की अपील
JLKM ने राज्य के युवाओं से इस अभियान में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यह आंदोलन झारखंड के युवाओं के अधिकारों और निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था के लिए है। संगठन का कहना है कि योग्य अभ्यर्थियों को बिना किसी कथित पेपर लीक, अनियमितता या भ्रष्टाचार के समान अवसर मिलना चाहिए।

Reporter | Samachar Post

