मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लखीसराय में नशे की हालत में हंगामा करते मिले निलंबित ड्रग इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल होते ही गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार के लखीसराय जिले में निलंबित ड्रग इंस्पेक्टर दीपक राम एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। आरोप है कि वह शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के नई बाजार स्थित गौशाला गली का है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद उत्पाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दीपक राम को हिरासत में लिया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि होने के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं दीपक राम

दीपक राम का नाम हाल के महीनों में कई विवादों से जुड़ चुका है। रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में दवाओं से लदे एक वाहन की बरामदगी के मामले में उन पर कार्रवाई में देरी करने और कथित तौर पर वाहन छोड़ने के बदले तीन लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा था।इसी प्रकरण के दौरान कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा से हुई बातचीत का कथित ऑडियो रिकॉर्ड कर वायरल करने के बाद मामला राज्यभर में चर्चा का विषय बन गया था। विवाद बढ़ने के बाद उनका तबादला पटना कर दिया गया था और विभागीय जांच के दौरान उन्हें निलंबित कर दिया गया। स्थानीय दवा व्यवसायियों और ड्रग्स संगठन से जुड़े लोगों का आरोप रहा है कि अपने कार्यकाल के दौरान दीपक राम मेडिकल दुकानदारों को अनावश्यक रूप से परेशान करते थे। हालांकि इन आरोपों पर उनकी ओर से समय-समय पर अलग-अलग सफाई भी दी गई थी।

शराबबंदी कानून पर उठे सवाल

बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद सरकारी अधिकारियों और कर्मियों के नशे की हालत में पकड़े जाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक इलाके में एक पुलिस जवान का कथित रूप से नशे की हालत में सड़क किनारे पड़े होने का वीडियो भी वायरल हुआ था। इन घटनाओं के बाद कानून-व्यवस्था और शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विपक्षी दल भी राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, CM हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

जांच जारी

फिलहाल उत्पाद विभाग दीपक राम से पूछताछ कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा तेज है और लोग पूरे प्रकरण पर विभागीय कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment