मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में बीएलओ का बैग हुआ लापता, 350 खाली और 50 भरे एन्यूमरेशन फॉर्म गायब; डीसी ने जारी की अपील

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-65 से जुड़े एक बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) का एन्यूमरेशन फॉर्म से भरा बैग गायब हो गया है। बैग के लापता होने के बाद जिला प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है। इस संबंध में रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम पिस्का मोड़ से आईटीआई बस स्टैंड के बीच कहीं बीएलओ का बैग गिर गया, जिसके बाद वह नहीं मिल सका। काफी खोजबीन के बावजूद बैग का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

बैग में थे 400 एन्यूमरेशन फॉर्म

जिला प्रशासन के मुताबिक बैग शनिवार शाम करीब 5:30 बजे से 6:00 बजे के बीच बिजली ऑफिस नर्सरी के आसपास लगभग 200 मीटर के दायरे में कहीं गिर गया था। बैग में कुल 400 एन्यूमरेशन फॉर्म रखे हुए थे, जिनमें 350 खाली और 50 भरे हुए फॉर्म शामिल थे। प्रशासन ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को यह बैग मिले तो वह तत्काल अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची या संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) को इसकी सूचना दे।

मतदाताओं को घबराने की जरूरत नहीं

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस घटना से संबंधित मतदाताओं को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। जिन मतदाताओं के भरे हुए एन्यूमरेशन फॉर्म बैग में थे, उनके दस्तावेज दोबारा तैयार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित बीएलओ पुनः घर-घर जाकर फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करेंगे, ताकि किसी भी मतदाता को असुविधा का सामना न करना पड़े और चुनावी प्रक्रिया प्रभावित न हो।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग बमबारी के बाद वायरल हुई प्रेस विज्ञप्ति, राहुल दुबे गैंग ने जिम्मेदारी लेने का किया दावा

प्रशासन ने लोगों से मांगा सहयोग

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को उक्त बैग मिलता है या उसके संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है, तो वह तुरंत अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) रांची अथवा एईआरओ जफर हसनात को सूचित करें। प्रशासन का कहना है कि बैग की बरामदगी चुनावी कार्यों को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है और इस मामले में आम जनता का सहयोग बेहद जरूरी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment