मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची समाहरणालय में 3 नई लिफ्ट शुरू, बुजुर्गों-दिव्यांगों को बड़ी राहत; अब कुल 8 लिफ्टें संचालित

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : समाहरणालय आने वाले लोगों के लिए अब विभिन्न कार्यालयों तक पहुंचना पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगा। शुक्रवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने समाहरणालय के ब्लॉक-ए और ब्लॉक-बी में तीन नई आधुनिक लिफ्टों का उद्घाटन किया। इनमें ब्लॉक-ए में दो और ब्लॉक-बी में एक लिफ्ट शामिल है। समाहरणालय में पहले से पांच लिफ्टें संचालित थीं। नई तीन लिफ्टों के शुरू होने के बाद अब दोनों भवनों में कुल आठ लिफ्टें कार्यरत हैं। इससे रोजाना सरकारी कार्यों के लिए आने वाले नागरिकों को ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में सुविधा होगी और लिफ्टों पर भीड़ का दबाव भी कम होगा।

यह भी पढ़ें : जामताड़ा में बदहाल सड़क बनी ग्रामीणों की परेशानी, बारिश के बाद कीचड़ और गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा

बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं को मिलेगा लाभ

उद्घाटन के दौरान डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि समाहरणालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं। नई लिफ्टों के संचालन से विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले लोगों को सीढ़ियां चढ़ने की परेशानी से राहत मिलेगी। इससे नागरिकों को अधिक सुगम और बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिलेंगी।

आधुनिक सेल्फ रेस्क्यू सिस्टम से बढ़ी सुरक्षा

नई लिफ्टों में अत्याधुनिक सेल्फ रेस्क्यू सिस्टम लगाया गया है। यदि बिजली आपूर्ति बाधित होती है, तो यह प्रणाली स्वतः लिफ्ट को निकटतम मंजिल तक पहुंचाकर दरवाजा खोल देती है। इससे किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलने में आसानी होगी।

नियमित रखरखाव के दिए निर्देश

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नई लिफ्टों के नियमित रखरखाव और सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समाहरणालय आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित, सुविधाजनक और परेशानी मुक्त सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment