दिल्ली दौरे के बाद रांची लौटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, परिवार के सदस्य अभी भी दिल्ली में

Rupa Kumari | July 4, 2026 | 05:23 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार दोपहर दिल्ली दौरे से रांची लौट आए। हालांकि उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्य फिलहाल दिल्ली में ही रुके हुए हैं। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम अपनी पत्नी, परिजनों और रिश्तेदारों के साथ दिल्ली गए थे। उनके इस दौरे को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं जारी हैं, लेकिन अब तक यात्रा के उद्देश्य को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में निर्माणाधीन गंगा महासेतु का स्लैब नदी में गिरा, 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल

दौरे के कारणों को लेकर बनी हुई है उत्सुकता

मुख्यमंत्री के रांची लौटने के बावजूद परिवार के अन्य सदस्यों के दिल्ली में ठहरने को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि सरकार या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस संबंध में कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को लेकर चर्चाएं जरूर हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि के अभाव में दौरे के उद्देश्य को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। फिलहाल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची लौट चुके हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों के दिल्ली में रहने के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

Share this news

संबंधित खबरें