Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड सरकार के उपक्रम झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड (JSMDC) ने राज्यभर के अपने पूर्व-संचालित स्टॉकयार्डों में जमा लाखों टन बालू की नीलामी करने का फैसला लिया है। निगम के अनुसार यह नीलामी प्रक्रिया राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ बाजार में बालू की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। JSMDC ने स्पष्ट किया है कि नीलामी “जो जहां, जिस अवस्था में भंडारित है” के आधार पर की जाएगी।
यह भी पढ़ें :धनबाद में ई-रिक्शा चालकों की नई परेशानी, ब्लूटूथ आधारित बैटरियों से छेड़छाड़ की शिकायत
दक्षिणी छोटानागपुर के स्टॉकयार्डों की नीलामी 15 जुलाई को
दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के अंतर्गत गुमला, खूंटी और रांची जिले के स्टॉकयार्डों में जमा बालू की नीलामी 15 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इच्छुक खनन व्यवसायियों को इसके लिए 13 जुलाई दोपहर 3 बजे तक आवेदन जमा करना होगा। संथाल परगना प्रमंडल के दुमका, गोड्डा, जामताड़ा और देवघर जिले के स्टॉकयार्डों के लिए नीलामी प्रक्रिया 17 जुलाई को सुबह 11:30 बजे आयोजित होगी। इसके लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई दोपहर 3 बजे निर्धारित की गई है।

केवल पंजीकृत कारोबारी ही ले सकेंगे हिस्सा
JSMDC ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया में केवल वही व्यक्ति या संस्थाएं भाग ले सकेंगी, जो खनन संबंधी व्यवसायिक गतिविधियों के लिए सरकार से विधिवत पंजीकृत हैं। अपंजीकृत व्यक्तियों या संस्थाओं के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Reporter | Samachar Post

