रामगढ़ में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, गिरिडीह में कार्यरत रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की मौत

Rupa Kumari | June 30, 2026 | 02:41 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़ : जिले के मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत हुवाग पंचायत के सिमरिया टांड़ में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में गिरिडीह में कार्यरत रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही मांडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

लंबे समय से चल रहा था जमीन विवाद

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान मंगलवार को मामला हिंसक हो गया। जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा बालेश्वर पटेल पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: जनसभा से जुड़े मामले में गिरिडीह कोर्ट पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो, समर्थकों की उमड़ी भीड़

पुलिस कर रही है जांच

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास जारी है। पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Share this news

संबंधित खबरें