Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में नव नियुक्त सूचना आयुक्तों का शपथ ग्रहण समारोह 1 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में राज्य सरकार ने आधिकारिक तौर पर राजभवन को सूचना दे दी है और समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राजभवन स्थित लोक भवन के दरबार हॉल में 1 जुलाई को सुबह 11:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार नव नियुक्त चारों सूचना आयुक्तों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
चार नए सूचना आयुक्त संभालेंगे जिम्मेदारी
हाल ही में राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने सूचना आयुक्तों की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की थी। नियुक्त किए गए चार सूचना आयुक्तों में अनुज कुमार सिन्हा, अमूल्य नीरज खलखो, शिवपूजन पाठक और तनुज खत्री शामिल हैं।इनकी नियुक्ति के साथ राज्य सूचना आयोग में लंबित मामलों के निपटारे और सूचना के अधिकार (RTI) से जुड़े मामलों के निष्पादन में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: 1042 सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम हेमंत बोले- नई पीढ़ी का भविष्य आपके हाथों में

राजभवन में अंतिम तैयारियां शुरू
शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राजभवन और संबंधित विभागों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। नए सूचना आयुक्तों के पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य सूचना आयोग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कदम बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

