देवघर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 थाना प्रभारियों का तबादला, संतोष गुप्ता बने बाबा मंदिर थाना प्रभारी

Meenu | June 29, 2026 | 01:44 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,देवघर :जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से देवघर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रवीन पुष्कर ने सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। नए आदेश के तहत कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें :झारखंड के 1042 सहायक आचार्यों को आज मिलेगा नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे वितरण

संतोष गुप्ता को मिली बाबा मंदिर थाना की जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, मधुपुर थाना के प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता को अब बाबा मंदिर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, अब तक बाबा मंदिर थाना का प्रभार संभाल रहे रवि ठाकुर को नगर थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। तबादला सूची के अनुसार राजीव कुमार (नगर थाना प्रभारी) मधुपुर थाना प्रभारी, रवि ठाकुर (बाबा मंदिर थाना प्रभारी) नगर थाना प्रभारी, प्रियरंजन कुमार चितरा थाना प्रभारी, संदीप कृष्ण (तकनीकी शाखा) मोहनपुर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

दो अधिकारियों को पुलिस केंद्र भेजा गया

एसपी के आदेश के तहत चितरा थाना के प्रभारी विपिन कुमार और मोहनपुर थाना के प्रभारी सालों हेंब्रम को पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है। पुलिस विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने में मदद मिलेगी।

Share this news

संबंधित खबरें