Samachar Post रिपोर्टर,देवघर :जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के भीषण आग लगने से एक स्टेशनरी दुकान सहित कई दुकानें आग की चपेट में आ गईं। आग की ऊंची लपटों को देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलने के करीब आधे घंटे के भीतर फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। काफी देर तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक स्टेशनरी की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी, जबकि आसपास की अन्य दुकानें भी आग से प्रभावित हुईं।
यह भी पढ़ें :चाईबासा मंडल कारा में महिला बंदी रिया सिन्हा के पास से मोबाइल और सिम कार्ड बरामद, एफआईआर दर्ज

लाखों रुपये के नुकसान की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह करीब चार बजे आग लगने की सूचना मिली। उनके अनुसार, आग देर रात ही लग चुकी थी, लेकिन सूचना देर से मिलने के कारण मौके पर पहुंचने तक कुछ दुकानें पूरी तरह जल चुकी थीं।
आग लगने के कारणों की जांच जारी
फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

Reporter | Samachar Post

