रांची: रांची के धुर्वा डैम साइड इलाके में एक युवक का शव कमरे में मिला, पुलिस जांच में जुटी

Meenu | June 28, 2026 | 11:18 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :धुर्वा थाना क्षेत्र के डैम साइड इलाके में रहने वाले एक युवक का शव उसके कमरे में मिला। मृतक की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस को कमरे से नशा करने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी मिला है। हालांकि, पुलिस ने घटना के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं निकाला है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :बोकारो के उत्क्रमित उच्च विद्यालय जरीडीह में मिड-डे मील में गड़बड़ी का आरोप, जांच के आदेश

परिजनों ने जताई अनभिज्ञता

परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी तरह के तनाव या अन्य परेशानी की जानकारी नहीं थी। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक को एक दिन पहले तक सामान्य रूप से इलाके में देखा गया था।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

धुर्वा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

संबंधित खबरें