Samachar Post रिपोर्टर,पलामू :पलामू जिले के छिपादोहर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का एक हाथ और एक पैर कट गया, जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें :कतर गैस प्लांट हादसे में जमशेदपुर के युवक की मौत, परिवार में मातम
घायल की पहचान रिंकेश भुइयां के रूप में
घायल युवक की पहचान छिपादोहर थाना क्षेत्र के केडो गांव निवासी अखिलेश भुइयां के पुत्र रिंकेश भुइयां के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (MMCH) पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 8 बजे रिंकेश को गंभीर स्थिति में MMCH लाया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

हादसे के कारणों की जांच शुरू
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दुर्घटना छिपादोहर रेलवे स्टेशन परिसर में हुई। हालांकि युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस और रेलवे प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

Reporter | Samachar Post

