Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र स्थित बिस्वासडीह जंगल में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही गांडेय थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस जांच के दौरान मृतक की पहचान ओझाडीह निवासी शिवलाल मुर्मू (पिता- जदू मुर्मू) के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शव लगभग तीन से चार दिन पुराना है। मृतक के भाई तुथा मुर्मू ने बताया कि शिवलाल मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसे मिर्गी की बीमारी भी थी। वह पिछले तीन दिनों से घर से लापता था, जिसके बाद परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे।
यह भी पढ़ें :डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर CM सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि
पुलिस ने शुरू की विस्तृत जांच
थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच कर रही है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। युवक का शव मिलने के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है। परिजन मौत के कारणों का खुलासा होने का इंतजार कर रहे हैं।

Reporter | Samachar Post

