गिरिडीह: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Meenu | June 23, 2026 | 02:03 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में धनबाद–गया रेलखंड के चौधरीबांध के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के भंडारो गांव निवासी नीरज मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह चौधरीबांध के उल्लीबार इलाके में अपने मामा के घर रह रहा था।

यह भी पढ़ें :समन्वय समिति की बैठक में DC का सख्त रुख, अनुपस्थित कार्यपालक अभियंता को शो-कॉज

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के मामा ने इसे संदिग्ध मौत बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की गहन जांच की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। नीरज मंडल की मौत की खबर से भंडारो और उल्लीबार गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

Share this news

संबंधित खबरें