अंतर्राष्ट्रीय संगठन मनवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संरक्षण की बैठक सम्पन्न

Samachar Post | July 16, 2018 | 04:45 PM IST


अंतर्राष्ट्रीय संगठन मनवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संरक्षण की बैठक सम्पन्न

मानवाधिकार का उलंघन कानूनन अपराध – अमित तिवारी

रांची : अंतर्राष्ट्रीय संगठन मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संरक्षण की बैठक सोमवार को हरमू स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित कुमार तिवारी के द्वारा संगठन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया की वह अपने किसी भी वाहन पर जिला परिवहन पदाधिकारी के अनुमति के पश्चात ही बोर्ड लगा सकते है साथ ही जानकारी दी की लाल बुल्लू रंग का इस्तेमाल बोर्ड में नहीं करेंगे। बैठक में आज इन्ही मुख्य बातों पर चर्चा करते हुई। 



बैठक में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम शंकर मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय बजाज, झारखंड युवा प्रदेश अध्यक्ष अमन मिश्रा, झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष भावेश आर्य, महिला प्रदेश सचिव गीता कुजूर, मोहम्मद असलम खान, गौतम सिद्धार्थ साथ ही राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मोना गुप्ता के प्रतिनिधि सरोज जी शामिल रही। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भविष्य में कोई भी संस्था के नाम पर अगर गलत करता है तो संगठन की ओर से उसपर संगठनात्मक व कानूनी कार्रवाई की जायेगी। मौके पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेमशंकर मिश्रा को महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तरप्रदेश व छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया।

Share this news

संबंधित खबरें