मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राज्यसभा नामांकन के अंतिम दिन बढ़ी सियासी हलचल, संजय प्रसाद यादव ने क्रॉस वोटिंग की अटकलों को किया खारिज

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन विधानसभा परिसर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न दलों के विधायक, मंत्री और वरिष्ठ नेता नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए विधानसभा पहुंच रहे हैं। इस बीच क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं के बीच आरजेडी कोटे से मंत्री संजय प्रसाद यादव का बयान चर्चा में है।

लालू के सिपाही गद्दारी नहीं करते

मीडिया से बातचीत के दौरान संजय प्रसाद यादव ने क्रॉस वोटिंग की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा कि “लालू जी के सिपाही कभी गद्दारी नहीं करते।” उन्होंने कहा कि इस तरह के सवाल अन्य दलों से पूछे जाने चाहिए। संजय प्रसाद यादव ने विश्वास जताया कि इंडिया गठबंधन के दोनों उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे और संसद के उच्च सदन तक पहुंचेंगे। राज्यसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। नामांकन के अंतिम दिन विधानसभा परिसर में नेताओं और विधायकों की आवाजाही लगातार बनी हुई है, जिससे राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।

यह भी पढ़ें: बड़गाईं जमीन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज

चुनावी समीकरणों पर नजर

राज्यसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच जोड़-तोड़ और समर्थन को लेकर चर्चाएं जारी हैं। ऐसे में क्रॉस वोटिंग की अटकलों के बीच संजय प्रसाद यादव का बयान राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। अब नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी की निगाहें चुनावी गणित और मतदान के दिन बनने वाले राजनीतिक समीकरणों पर टिकी हैं।

https://samacharpost.live/2026/06/hemant-soren-discharge-plea-rejected-in-bargain-land-money-laundering-case-pmla-court/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment