मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कयासों पर विराम, भाजपा के समर्थन से राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे परिमल नाथवानी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : झारखंड की राज्यसभा राजनीति को लेकर चल रही अटकलों पर सोमवार को विराम लग गया। वरिष्ठ उद्योगपति और राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी भाजपा के समर्थन से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। परिमल नाथवानी के भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचते ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर लगाए जा रहे तमाम कयास खत्म हो गए। पार्टी कार्यालय में उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर नामांकन प्रक्रिया को लेकर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, नामांकन दाखिल करने से पहले आवश्यक दस्तावेजों और औपचारिकताओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विधानसभा के लिए होंगे रवाना

जानकारी के मुताबिक, सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद परिमल नाथवानी नामांकन दाखिल करने के लिए झारखंड विधानसभा रवाना होंगे। भाजपा के समर्थन से उनके मैदान में उतरने के बाद राज्यसभा चुनाव की राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें: जामताड़ा स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से गिरने के बाद महिला और युवक सुरक्षित

राज्यसभा चुनाव पर टिकी निगाहें

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर पहले से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। विभिन्न दलों की रणनीति और उम्मीदवारों को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही थीं। ऐसे में परिमल नाथवानी के भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में सामने आने से चुनावी समीकरणों पर भी नजरें टिक गई हैं। अब नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजनीतिक दलों की अगली रणनीति और चुनावी गणित को लेकर चर्चा और तेज होने की संभावना है।

https://samacharpost.live/2026/06/jamtara-railway-station-woman-and-youth-fall-while-getting-off-moving-train-major-accident-averted/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment