मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रणव झा ने जताया आभार, बोले- पार्टी के भरोसे पर खरा उतरूंगा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: झारखंड से राज्यसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस नेता Pranav Jha ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अपने गृह राज्य झारखंड का राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।

कांग्रेस नेतृत्व और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया धन्यवाद

प्रणव झा ने कांग्रेस अध्यक्ष  मालीकाजुर्न खड़गे, सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, झारखंड प्रभारी के.राजू , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विशेष रूप से आभार जताया। प्रणव झा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाले कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, वह उसके लिए सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के एक समर्पित सिपाही के रूप में पार्टी की समावेशी और समतामूलक विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा टिकट नहीं मिलने पर छलका फुरकान अंसारी का दर्द, बोले- दशकों के संघर्ष और समर्पण को किया गया नजरअंदाज

जनहित और विचारधारा की लड़ाई को देंगे मजबूती

राज्यसभा उम्मीदवारी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि देश में चल रही वैचारिक लड़ाई के दौर में यह जिम्मेदारी उन्हें जनहित के मुद्दों और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती से रखने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। प्रणव झा ने इस अवसर पर सभी शुभचिंतकों, समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें लगातार शुभकामनाएं और समर्थन दिया।

https://samacharpost.live/2026/06/jharkhand-rajya-sabha-election-furkan-ansari-reaction-pranav-jha-candidate/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment