मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बरकाकाना-टाटानगर रेल रूट को बड़ी सौगात, रंगामाटी हाल्ट स्टेशन निर्माण को मिली मंजूरी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : बरकाकाना-टाटानगर रेल मार्ग पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत सुईसा और तुरांग स्टेशन के बीच नए रंगामाटी हाल्ट स्टेशन के निर्माण को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। रांची रेल मंडल की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना के कार्यान्वयन का रास्ता साफ हो गया है। नए हाल्ट स्टेशन के निर्माण से रंगामाटी और आसपास के गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब स्थानीय यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए दूर स्थित स्टेशनों तक नहीं जाना पड़ेगा। क्षेत्र में ही रेल सुविधा उपलब्ध होने से दैनिक आवागमन आसान होगा।

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

स्थानीय लोग लंबे समय से रंगामाटी क्षेत्र में रेलवे हाल्ट स्टेशन की मांग कर रहे थे। रेलवे बोर्ड की मंजूरी के साथ उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। स्टेशन बनने से छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, छोटे व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को सबसे अधिक फायदा होगा। इससे समय और यात्रा खर्च दोनों में कमी आएगी। वर्तमान में इस रेलखंड पर हटिया-आदित्यपुर मेमू और बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन हो रहा है। भविष्य में इन ट्रेनों के रंगामाटी हाल्ट पर ठहराव की संभावना भी जताई जा रही है।

8.17 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण

रेलवे की योजना के अनुसार रंगामाटी हाल्ट स्टेशन के निर्माण पर लगभग 8.17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां करीब 450 मीटर लंबा हाई लेवल प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा, जिससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में सुविधा मिलेगी। प्लेटफॉर्म इतना लंबा होगा कि आठ कोच तक की ट्रेन आसानी से रुक सकेगी। इसके अलावा यात्रियों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा

रंगामाटी हाल्ट स्टेशन केवल रेल यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों, शैक्षणिक संस्थानों और रोजगार केंद्रों तक पहुंच आसान होगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि स्टेशन बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर अस्पताल हादसा: CM सम्राट चौधरी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का निर्देश

डीआरएम ने क्या कहा

रांची रेल मंडल की डीआरएम करुणा निधि सिंह ने कहा कि रंगामाटी हाल्ट स्टेशन की स्वीकृति स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि स्टेशन के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की रेल संपर्क व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। रेलवे की प्राथमिकता यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराना है।

https://samacharpost.live/2026/06/muzaffarpur-hospital-fire-cm-samrat-chaudhary-compensation-announcement/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment