पटना में बनेगा मॉडर्न लॉजिस्टिक्स पार्क, ट्रैफिक जाम से राहत के साथ बढ़ेंगे रोजगार के अवसर – Samachar Post – No. 1 Online News Portal – समाचार पोस्ट
समाचार पोस्ट
निष्पक्षता ही पहचान
समाचार पोस्ट
ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बनेगा मॉडर्न लॉजिस्टिक्स पार्क, ट्रैफिक जाम से राहत के साथ बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Bihar development | June 2, 2026

Samachar Post डेस्क, पटना: बिहार सरकार राजधानी पटना में अत्याधुनिक लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित करने की तैयारी में है। बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता की तर्ज पर प्रस्तावित यह परियोजना शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और माल परिवहन को सुव्यवस्थित करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

शहर के बाहर होगा माल का प्रबंधन

प्रस्तावित लॉजिस्टिक्स पार्क का मुख्य उद्देश्य भारी मालवाहक वाहनों को शहर के बाहर ही रोकना है। बड़े ट्रकों से आने वाले सामान को पार्क में उतारा जाएगा और फिर छोटे वाहनों के जरिए शहर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाया जाएगा। इससे राजधानी की सड़कों पर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और यातायात व्यवस्था बेहतर बनेगी।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा पार्क

सूत्रों के अनुसार लॉजिस्टिक्स पार्क को पूरी तरह आधुनिक और डिजिटल तकनीक से विकसित किया जाएगा। इसमें डिजिटल ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के साथ चौड़ी सड़कें, ट्रक पार्किंग, आधुनिक ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइटिंग, जलापूर्ति और सीवरेज जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा सामानों के सुरक्षित भंडारण के लिए भूकंपरोधी तकनीक से निर्मित बड़े वेयरहाउस और कंटेनर यार्ड बनाए जाएंगे। वाहन मरम्मत के लिए गैरेज, पीयूसी सेंटर, वेब्रिज तथा 24 घंटे बिजली-पानी की सुविधा भी परिसर में उपलब्ध रहेगी।

ट्रक चालकों के लिए भी विशेष व्यवस्था

लॉजिस्टिक्स पार्क में ट्रक चालकों और परिवहन कर्मियों के लिए रेस्ट रूम, शौचालय, मेडिकल सेंटर, पार्क और खान-पान की सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी, जिससे लंबी दूरी से आने वाले चालकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। ट्रैफिक जाम में कमी, भारी मालवाहक वाहनों की शहर में एंट्री कम होने से सड़कों पर दबाव घटेगा। प्रदूषण नियंत्रण, बड़े वाहनों की आवाजाही कम होने से वायु प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद है। रोजगार के अवसर, वेयरहाउसिंग, परिवहन, पैकेजिंग और लॉजिस्टिक्स सेवाओं में नए रोजगार सृजित होंगे। सामान की सुरक्षित ढुलाई, आधुनिक लोडिंग-अनलोडिंग व्यवस्था और कंटेनर यार्ड से माल की क्षति कम होगी। बेहतर परिवहन प्रबंधन, माल वितरण की प्रक्रिया अधिक तेज और व्यवस्थित हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: 42 डिग्री की गर्मी में ‘पानी मांग रहे’ ट्रांसफार्मर, बिजली आपूर्ति बचाने के लिए विभाग का खास अभियान

आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

विशेषज्ञों का मानना है कि लॉजिस्टिक्स पार्क शुरू होने के बाद पटना में व्यापारिक और औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। इससे न केवल परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी बल्कि राज्य की सप्लाई चेन को भी नई मजबूती मिलेगी।

Share this news

संबंधित खबरें