मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची रेलवे स्टेशन पर बनेगा 2250 यात्रियों की क्षमता वाला आधुनिक पैसेंजर लाउंज, 12 करोड़ रुपये होंगे खर्च

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :यात्रियों की बढ़ती संख्या और बेहतर भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए रांची रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन के नॉर्थ साइड मुख्य प्रवेश द्वार के पास लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक पैसेंजर होल्डिंग एरिया (लाउंज) विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। करीब 1920 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाले इस आधुनिक लाउंज में एक समय में लगभग 2250 यात्री बैठ सकेंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, परियोजना का सर्वे पूरा कर प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद अगस्त-सितंबर 2026 से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :20 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार; चाईबासा-जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

नए होल्डिंग एरिया को यात्रियों की सुविधा के लिए तीन प्रमुख हिस्सों प्री-टिकटिंग, टिकटिंग और पोस्ट-टिकटिंग जोन में विकसित किया जाएगा। यहां टिकट बुकिंग, प्रतीक्षा और यात्रा से जुड़ी कई आधुनिक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। योजना के तहत 12 टिकट काउंटर, 4 ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन, लगेज स्कैनर और अन्य यात्री सुविधाएं स्थापित की जाएंगी, जिससे स्टेशन पर भीड़ का दबाव कम होगा और यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान

रांची रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार, स्टेशन पर प्रतिदिन औसतन 60 हजार यात्री आते-जाते हैं। त्योहारों, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष अवसरों पर यह संख्या बढ़कर 80 हजार तक पहुंच जाती है। इसी को देखते हुए पूरे होल्डिंग एरिया में 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। रेलवे का लक्ष्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्टेशन परिसर में सुचारु आवाजाही बनाए रखना है।

जून 2026 तक शुरू होगा सेंसर आधारित साउथ गेट

रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के तहत साउथ गेट का लगभग 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसे जून 2026 तक पूरी तरह चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, साउथ साइड को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। यहां सेंसर आधारित आधुनिक प्रवेश द्वार लगाया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद प्लेटफॉर्म नंबर-6 को भी पूरी तरह संचालित किया जाएगा।

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार हो रहा स्टेशन

पिछले पांच वर्षों में रांची रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या लगभग 25 हजार से बढ़कर 60 हजार प्रतिदिन हो गई है। बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे स्टेशन को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/06/20-stolen-bikes-recovered-chaibasa-jamshedpur-police-joint-operation-two-arrested/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment