रांची : सदर अस्पताल में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण का दिया गया प्रशिक्षण

Samachar Post | March 15, 2024 | 02:33 PM IST

Samachar Post, रांची : वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और जापानीज इंसेफ्लाइटिस से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें चिकित्सा पदाधिकारी, आरबीएसके, एमपीडब्ल्यू और एसआई उपस्थित थे। सभी को वेक्टर जनित रोगों से बचाव और उनके लक्षणों सहित उपचार के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। फाइलेरिया रोग से बचाव के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया। 

इसमें रोगी के प्रभावित अंगों की देखभाल करने के तरीके भी बताए गए। इस प्रशिक्षण कार्याक्रम में सिविल सर्जन रांची, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला भीभीडी पदाधिकारी, राज्य किट विज्ञान सलाहकार, प्रशिक्षण सलाहकार, जिला भीभीडी सलाहकार समेत अन्य ने ट्रेनिंग दी। कुल 153 प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण लिया।

Share this news

संबंधित खबरें