मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव का ऐलान, 18 जून को होगी वोटिंग

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव कराने की घोषणा कर दी गई है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को इसका आधिकारिक कार्यक्रम जारी किया। इन सीटों पर मतदान 18 जून को कराया जाएगा। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खाली सीट भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, विधान परिषद के नौ सदस्यों का कार्यकाल 28 जून 2026 को समाप्त हो रहा है। इन रिक्त सीटों को भरने के लिए द्विवार्षिक चुनाव कराए जाएंगे, जबकि नीतीश कुमार की सीट पर उपचुनाव होगा।

यह भी पढ़ें :बिहार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर सियासत तेज, रोहिणी आचार्या ने NDA सरकार को घेरा

चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

चुनाव आयोग के मुताबिक 1 जून से 8 जून तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 11 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। आयोग ने कहा है कि यदि कुल 10 उम्मीदवार ही नामांकन करते हैं, तो 11 जून के बाद सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं, यदि उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है तो 18 जून को मतदान कराया जाएगा। मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

किन सदस्यों का कार्यकाल हो रहा समाप्त?

जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें डॉ. कुमुद वर्मा, प्रो. गुलाम गौस, मो. फारूख, भीष्म साहनी, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, संजय प्रकाश, समीर कुमार सिंह, सम्राट चौधरी, सुनील कुमार सिंह शामिल हैं।

NDA कोटे से मंत्रियों की दावेदारी तेज

इन सीटों में सबसे ज्यादा 5 सीटें जदयू कोटे की हैं, जबकि भाजपा और राजद के दो-दो सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। चुनाव को लेकर बिहार की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि एनडीए कोटे से दो मंत्रियों का विधान परिषद पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। इनमें स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार और पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं।

https://samacharpost.live/2026/05/bihar-petrol-diesel-price-hike-rohini-acharya-targets-nda-government/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment