मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा थाना बना चर्चा का केंद्र, मालिक हिरासत में तो बंदर भी पहुंचा थाने

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा: जामताड़ा थाना परिसर से एक बेहद अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। थाने के हाजत (लॉकअप) के मुख्य गेट की ग्रिल से एक बंदर बंधा दिखाई दिया, जिसके बाद यह नजारा इलाके में चर्चा का विषय बन गया। पहली नजर में लोगों को ऐसा लगा मानो पुलिस ने किसी व्यक्ति के साथ-साथ एक बंदर को भी हिरासत में ले लिया हो। घटना की तस्वीरें और चर्चा अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं।

मालिक के पीछे-पीछे थाने पहुंचा बंदर

जानकारी के अनुसार पुलिस किसी मामले में पूछताछ के लिए एक स्थानीय व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने लाई थी। बताया जा रहा है कि उस व्यक्ति का पालतू बंदर भी उसके पीछे-पीछे थाने तक पहुंच गया। जब पुलिस पूछताछ के लिए व्यक्ति को अंदर लेकर गई, तब उसके मालिक ने ही बंदर को हाजत के बाहर लगी ग्रिल से बांध दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों की नजर बंदर पर पड़ी और मामला चर्चा का विषय बन गया।

यह भी पढ़ें: 18 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला पर जानलेवा हमले का आरोप

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

घटना के बाद सोशल मीडिया पर बंदर की “वफादारी” की चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति के पास बंदर जैसा वन्यजीव था, तो पुलिस को इसकी सूचना संबंधित वन विभाग को देनी चाहिए थी। कानूनी रूप से बंदर को इस तरह बांधकर रखना सही नहीं माना जाता। हालांकि फिलहाल यह मामला जिले में कौतूहल और चर्चा का विषय बना हुआ है।

https://samacharpost.live/2026/05/accused-absconding-for-18-months-arrested-accused-of-murderous-attack-on-woman/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment