मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बाबूलाल मरांडी ने बढ़ाया मदद का हाथ, गोल्ड मेडलिस्ट दिवाशी हेंब्रम को देंगे शूटिंग किट

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :थाईलैंड में आयोजित थर्ड इंटरनेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर झारखंड का नाम रोशन करने वाली जामताड़ा की बेटी दिवाशी हेंब्रम को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सम्मानित किया। रांची स्थित अपने आवास पर उन्होंने दिवाशी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और सहयोग राशि भी प्रदान की। दिवाशी हेंब्रम जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड की रहने वाली हैं और बेहद सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की है।

यह भी पढ़ें :चतरा में मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, नौकरी का झांसा देकर ले जाई जा रही लड़कियां रेस्क्यू

शूटिंग किट उपलब्ध कराएंगे बाबूलाल मरांडी

इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आर्थिक तंगी और संघर्ष के बावजूद अगर कोई बच्ची देश और राज्य का नाम रोशन कर रही है, तो समाज के जिम्मेदार लोगों का भी कर्तव्य बनता है कि उसकी मदद करें। उन्होंने कहा कि दिवाशी की प्रतिभा आगे बढ़े, इसके लिए उनके स्तर से हर संभव सहयोग किया जाएगा। शूटिंग किट और जरूरी उपकरणों की जो भी जरूरत होगी, वह उपलब्ध कराई जाएगी। मरांडी ने यह भी कहा कि जानकारी के मुताबिक अब तक सरकार की ओर से दिवाशी को कोई विशेष सहायता नहीं मिली है।

पार्ट-टाइम नौकरी के साथ करती हैं प्रैक्टिस

नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि दिवाशी बेहद साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता किसान हैं और खेती-बाड़ी करके परिवार चलाते हैं। दिवाशी अपनी बहन के साथ जामताड़ा में किराए के छोटे कमरे में रहकर पढ़ाई और शूटिंग की प्रैक्टिस करती हैं। इसके साथ ही वह एक फिजियोथैरेपी सेंटर में पार्ट-टाइम नौकरी भी करती हैं। हाल ही में 4 से 7 मई तक थाईलैंड में आयोजित एयर गन शूटिंग प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

“संसाधन मिले तो ओलंपिक में भी जीत सकते हैं मेडल”

दिवाशी हेंब्रम ने कहा कि उनके पास अभी आधुनिक और पर्याप्त संसाधनों की कमी है, लेकिन अपने जज्बे और मेहनत के दम पर उन्होंने यह सफलता हासिल की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर बेहतर सुविधाएं और संसाधन मिलें, तो भविष्य में वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर भी झारखंड और देश के लिए पदक जीत सकती हैं।

https://samacharpost.live/2026/05/chatra-human-trafficking-minor-girls-rescued/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment