मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

महाराष्ट्र दौरे पर महिला एवं बाल विकास समिति, कल्पना सोरेन ने साझा की तस्वीरें

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: महाराष्ट्र प्रवास पर गई झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति इन दिनों विभिन्न संस्थानों और व्यवस्थाओं का अध्ययन कर रही है। इस दौरान गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया पर दौरे की तस्वीरें साझा की हैं। कल्पना सोरेन ने बताया कि समिति के सदस्यों ने  महाराष्ट्र विधानसभा परिसर  परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरे में पूर्णिमा दास साहू भी शामिल हैं। भ्रमण के बाद समिति के सदस्यों ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई और विधानसभा की कार्यप्रणाली को करीब से समझने का प्रयास किया गया।

सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना

महाराष्ट्र दौरे के दौरान समिति के सदस्यों ने श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर  में दर्शन और पूजा-अर्चना भी की। कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने भगवान गणपति से झारखंड और राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल अध्ययन तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक अनुभवों को समझने का भी अवसर है।

यह भी पढ़ें: झारखंड कैडर के IPS सुरेंद्र कुमार झा बने BSF में DIG, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

महिला समूहों से संवाद पर रहेगा फोकस

कल्पना सोरेन के अनुसार, इस अध्ययन दौरे के दौरान महिला संगठनों और स्वयं सहायता समूहों से भी संवाद स्थापित किया जाएगा। समिति उनके कार्यों और अनुभवों को समझने का प्रयास करेगी। माना जा रहा है कि इस अध्ययन दौरे से महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और स्वयं सहायता समूहों से जुड़े बेहतर मॉडल को समझने में मदद मिलेगी, जिसका उपयोग झारखंड में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किया जा सकता है।

https://samacharpost.live/2026/05/ips-surendra-kumar-jha-appointed-as-dig-in-bsf/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment