मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में हाईटेक हुई फायर ब्रिगेड, 80 अत्याधुनिक वाहनों को मिली हरी झंडी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार : पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सोमवार को बिहार अग्निशमन सेवा को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। राज्य सरकार ने फायर ब्रिगेड विभाग को 80 हाईटेक और अत्याधुनिक वाहन सौंपे। इन वाहनों को सम्राट चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में विजय कुमार चौधरी और मंत्री बिजेंद्र यादव भी मौजूद रहे।

आग लगने की घटनाओं पर तेजी से होगा नियंत्रण

सरकार का कहना है कि नए वाहनों के शामिल होने से बिहार की अग्निशमन व्यवस्था पहले से अधिक तेज, आधुनिक और प्रभावी बनेगी। इससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं पर तेजी से काबू पाया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन विभाग की ओर से लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया। फायर कर्मियों ने आग बुझाने, बचाव अभियान चलाने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: बिहार में यूपी स्टाइल एनकाउंटर, पटना में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

36 स्कॉर्पियो वाहन भी शामिल

अग्निशमन विभाग को मिले 80 वाहनों में 36 अत्याधुनिक स्कॉर्पियो वाहन भी शामिल हैं। इनका इस्तेमाल क्विक रिस्पॉन्स टीम के रूप में किया जाएगा, ताकि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर कर्मी कम समय में घटनास्थल तक पहुंच सकें। इसके अलावा अन्य विशेष फायर फाइटिंग वाहनों को भी बेड़े में शामिल किया गया है, जिनमें आधुनिक उपकरण और सुरक्षा संसाधन उपलब्ध हैं।

आपदा प्रबंधन व्यवस्था होगी मजबूत

राज्य सरकार का मानना है कि नई तकनीक और आधुनिक संसाधनों से लैस यह पहल बिहार की आपदा प्रबंधन प्रणाली को और मजबूत करेगी। इससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी और बिहार अग्निशमन सेवा पहले से अधिक हाईटेक और संसाधनयुक्त नजर आएगी।

https://samacharpost.live/2026/05/patna-police-encounter-criminal-shot-and-arrested/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह में राजद का विरोध प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

वोटर लिस्ट से नाम हटाने के आरोपों पर इरफान अंसारी ने उठाए सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस अनुशासन समिति के सामने आज पेश होंगे योगेंद्र साव, कार्रवाई की सिफारिश संभव

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का दावा, ‘खनन कानून का विरोध अवैध खनन को बचाने के लिए’; झामुमो ने राज्यों के अधिकार का मुद्दा उठाया

पलामू में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का बयान, बोले- ‘हिंदुत्व के साथ मैंने 4-5 साल बिताए’; सामाजिक समानता पर उठाए सवाल

AJSU के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो के इस्तीफे की चर्चा तेज, BJP में जाने की अटकलें

Leave a Comment