मिहिजाम में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

Rupa Kumari | May 15, 2026 | 04:25 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : जामताड़ा जिले के मिहिजाम में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, शराब की खेप बिहार भेजने की तैयारी में थी।

यह भी पढ़ें: LPG गैस सब्सिडी के नाम पर साइबर ठगी, जामताड़ा पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

गश्ती के दौरान पुलिस ने पकड़ा मामला

मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि पुलिस नियमित गश्ती पर थी। इसी दौरान हटिया रोड पर संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। जांच करने पर पुलिस को भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब मिली। मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शराब की खेप बिहार भेजी जानी थी, जहां अवैध शराब तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है। पुलिस ने जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें सेविक्की साव, मिथिलेश पासवान, संजय मालाकार, गोविंद मालाकार और राहुल कुमार शामिल हैं। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

बड़े नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और बिहार में किस तक पहुंचाई जानी थी। साथ ही इस अवैध कारोबार के पीछे किसी बड़े गिरोह की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मिहिजाम पुलिस का कहना है कि इलाके में अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और शराब तस्करी में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शराब तस्करों के बीच हड़कंप का माहौल है।

Share this news

संबंधित खबरें