मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

NEET री-एग्जाम में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय, अगले साल से ऑनलाइन होगी परीक्षा

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची: NEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों को राहत देते हुए कई बड़े फैसले लिए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने घोषणा की है कि NEET UG री-एग्जाम 21 जून को आयोजित किया जाएगा। साथ ही अगले साल से परीक्षा को ऑनलाइन यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कराने का फैसला भी लिया गया है।

शिक्षा मंत्री ने दी अहम जानकारी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार को परीक्षा रद्द करने का कठिन निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (CBI) को सौंप दी गई है। सरकार ने साफ किया कि परीक्षा माफिया के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: बच्चों से जुड़े मामलों में और संवेदनशील होगी पुलिस, चाईबासा में विशेष कार्यशाला आयोजित

री-एग्जाम में मिलेंगी नई सुविधाएं

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, 21 जून को होने वाले री-एग्जाम में छात्रों को 15 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चलेगी। इसके अलावा छात्रों को परीक्षा शहर चुनने का विकल्प भी मिलेगा और इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। नए एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी किए जाने की संभावना है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि री-एग्जाम के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी। मंत्रालय का कहना है कि विद्यार्थियों पर किसी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं डाला जाएगा। शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि अगले वर्ष से NEET UG परीक्षा पारंपरिक OMR शीट के बजाय ऑनलाइन CBT मोड में आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य पेपर लीक और नकल जैसी घटनाओं पर रोक लगाना है।

3 मई की परीक्षा के बाद बढ़ा विवाद

गौरतलब है कि NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी। इसके बाद पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोप सामने आए, जिसके बाद मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया। जांच एजेंसियों के अनुसार, कथित पेपर लीक नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

https://samacharpost.live/2026/05/chaibasa-child-sensitive-policing-workshop-jharkhand/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment