मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

डोरंडा कॉलेज में छात्रा की फोटो लेने के आरोप पर विवाद, छात्र संगठनों का प्रदर्शन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: डोरंडा कॉलेज में एक छात्रा की कथित आपत्तिजनक फोटो लेने की कोशिश को लेकर विवाद गहरा गया है। घटना के बाद कॉलेज परिसर में छात्र संगठनों और विद्यार्थियों में नाराजगी देखी जा रही है। आरोप है कि सेमेस्टर-1 के एक छात्र ने अपनी ही कक्षा की छात्रा की बिना अनुमति आपत्तिजनक तरीके से फोटो लेने की कोशिश की। जब छात्रा के भाई ने इसका विरोध किया तो उस पर दबाव बनाए जाने की बात सामने आई है।

बीकॉम विभाग की HOD पर भी आरोप

छात्रों ने बीकॉम विभाग की एचओडी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। विद्यार्थियों का दावा है कि छात्रा से कथित तौर पर कहा गया कि “इतना चलता है, लड़की हो तो थोड़ा मैनेज करो। इस कथित टिप्पणी के सामने आने के बाद छात्रों में और ज्यादा आक्रोश बढ़ गया है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि शैक्षणिक संस्थान सुरक्षित वातावरण देने के लिए होते हैं और ऐसे मामलों को हल्के में लेना बेहद गंभीर बात है।

यह भी पढ़ें: तेज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट: 12-13 मई को झारखंड के कई जिलों के मौसम में बारिश और वज्रपात

छात्र संगठनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की

घटना की जानकारी फैलने के बाद कई छात्र संगठन और विद्यार्थी एकजुट हो गए। छात्रों का कहना है कि यह केवल एक छात्रा का मामला नहीं, बल्कि पूरे छात्र समुदाय की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा मुद्दा है। विद्यार्थियों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि कॉलेज प्रशासन को ऐसे मामलों में तुरंत और पारदर्शी कदम उठाने चाहिए ताकि छात्रों का भरोसा बना रहे।

कॉलेज सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। छात्राओं का कहना है कि कॉलेज ऐसा स्थान होना चाहिए जहां वे बिना डर और असुरक्षा के पढ़ाई कर सकें। कई छात्रों ने कहा कि केवल आश्वासन देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि सुरक्षा और शिकायत निवारण व्यवस्था में जमीनी स्तर पर सुधार दिखना चाहिए। फिलहाल मामले को लेकर कॉलेज परिसर में चर्चा तेज है और सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

https://samacharpost.live/2026/05/jharkhand-weather-alert-rain-thunderstorm-12-13-may-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment