मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भू-धंसान पीड़ितों की आवाज बनीं विधायक रागिनी सिंह, केंद्रीय कोयला मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :झरिया से विधायक रागिनी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात कर झरिया विधानसभा क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को उठाया। उन्होंने खास तौर पर केंदुआ और आसपास के खनन प्रभावित इलाकों में भू-धंसान, गैस रिसाव, विस्थापन और खराब सड़क व्यवस्था का मुद्दा केंद्रीय मंत्री के सामने रखा।

यह भी पढ़ें :नारायणपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो ने 5 साल की बच्ची को कुचला, मौत के बाद हाईवे जाम

केंदुआ क्षेत्र में बढ़ रहा खतरा

विधायक रागिनी सिंह ने बताया कि केंदुआ क्षेत्र में लगातार जमीन धंसने और गैस रिसाव की घटनाओं से स्थानीय लोग भय के माहौल में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ स्थानीय समस्या नहीं, बल्कि हजारों लोगों की सुरक्षा और जीवन से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। प्रभावित परिवार हर दिन असुरक्षा के बीच रहने को मजबूर हैं।

सोनारडीह इलाके का भी उठाया मुद्दा

मुलाकात के दौरान विधायक ने कतरास के सोनारडीह इलाके में हो रहे लगातार भू-धंसान का मामला भी उठाया। उनका कहना था कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

खराब सड़क से बढ़ी लोगों की परेशानी

रागिनी सिंह ने धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क की खराब हालत का मुद्दा भी केंद्रीय मंत्री के सामने रखा। उन्होंने बताया कि सड़क प्रभावित होने से स्कूली बच्चों, मरीजों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।

पुनर्वास और सर्वे की मांग

विधायक ने मांग की कि भू-धंसान और गैस रिसाव प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराया जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, सुरक्षित आवास और बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था जल्द सुनिश्चित की जाए। उन्होंने धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क की मरम्मत और जल्द बहाली की भी मांग की।

केंद्रीय मंत्री ने दिया आश्वासन

जी किशन रेड्डी ने भरोसा दिलाया कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद प्रभावित इलाकों के लोगों में राहत की उम्मीद जगी है।

https://samacharpost.live/2026/05/five-year-old-girl-killed-in-scorpio-accident-in-narayanpur/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment