गोड्डा में ऑपरेशन के दौरान गर्भवती की मौत, ग्रामीणों का सड़क जाम और हंगामा

Rupa Kumari | May 6, 2026 | 02:13 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,गोड्डा : गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के केडोबाजार स्थित एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन के दौरान आदिम जनजाति की एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका पहाड़िया समुदाय से बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया।

सड़क जाम, ग्रामीणों का प्रदर्शन

घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने केडोबाजार मुख्य सड़क को जाम कर दिया और स्वास्थ्य केंद्र के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि प्रसव के दौरान गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसके कारण महिला की जान चली गई।

यह भी पढ़ें:टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार की चपेट में, हालत गंभीर

फर्जी तरीके से चल रहा था अस्पताल

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सनलाइफ हेल्थ केयर नामक यह केंद्र बिना पर्याप्त सुविधाओं और योग्य डॉक्टरों के संचालित हो रहा था। जरूरी मेडिकल संसाधनों की कमी, मानकों का पालन किए बिना ऑपरेशन इन आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। घटना की सूचना मिलते ही सुंदरपहाड़ी और राजाभीठा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने और जाम हटाने की कोशिश शुरू कर दी है।

संचालक पर उठे सवाल

जानकारी के अनुसार, इस स्वास्थ्य केंद्र का संचालन नसीम नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था, जो कथित तौर पर ठेकेदारी कार्य से भी जुड़ा है। अस्पताल के लाइसेंस और वैधता को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Share this news

संबंधित खबरें