सीता सोरेन को मिली जेड प्लस सुरक्षा, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना और भाई बसंत को वाई श्रेणी की सुरक्षा; कई वीआइपी की बदली सिक्योरिटी

Samachar Post | March 21, 2024 | 09:24 AM IST

जमा की पूर्व विधायक सीता सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन


Samachar Post, रांची : जामा विधायक सीता सोरेन को जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई है। वह दो दिन पहले जेएमएम छोड़ भाजपा में शामिल हुई हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से यह सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। इससे पहले नौ मार्च को राज्य सुरक्षा वर्गीकरण समिति ने राज्य के प्रमुख लोगों की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया था।राज्य सुरक्षा वर्गीकरण समिति की ओर से किए गए संसोधन के बाद 119 वीआईपी की सुरक्षा श्रेणियों में बदलाव किया गया। बदलाव वाले श्रेणी में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से लेकर सीएम चंपई सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन तक शामिल हैं।

कल्पना और बसंत को मिली वाई कैटेगरी

राज्य सुरक्षा वर्गीकरण समिति के संशोधन के बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, सीएम चंपाई सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन को मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स की गाइडलाइंस के अनुसार जेड प्लस सुरक्षा दी गई है।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और उनके भाई मंत्री बसंत सोरेन को वाई श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। बसंत सोरेन को पहले एक्स श्रेणी की सुरक्षा थी, जिसे बढ़ाकर वाई कर दिया गया है। जबकि कल्पना सोरेन, मंत्री बेबी देवी और राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू को पहली बार सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

किस श्रेणी में क्या सुरक्षा

जेड प्लस : कुल 58 जवान। इसमें आवास में दस सशस्त्र सुरक्षा गार्ड, छह पीएसओ (प्रत्येक राउंड में दो), दो एस्कॉर्ट, जिनमें 24 जवान, दो शिफ्ट में दो वाचर, रात में एक, एक प्रभारी इंस्पेक्टर या सब इंस्पेक्टर, छह फ्रिस्कर-स्क्रीनर व छह प्रशिक्षित ड्राइवर।

जेड : कुल 33 जवान। इसमें आवास में दस सशस्त्र सुरक्षा गार्ड, छह पीएसओ, 12 सशस्त्र एस्कॉर्ट, दो वाचर, तीन प्रशिक्षित चालक।

वाई प्लस : कुल 11 जवान। आवास में 5 सशस्त्र सुरक्षा गार्ड, 6 पीएसओ।

वाई : कुल आठ जवान। आवास में पांच सशस्त्र सुरक्षा गार्ड व 3 पीएसओ।

एक्स : कुल 3 जवान। 3 पीएसओ।

Share this news

संबंधित खबरें