जामताड़ा में भीषण अग्निकांड: आदिवासी महिला की जीवनभर की जमा-पूंजी राख, घर का सारा सामान जला

Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा :जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के लीलानगर मोहल्ले में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। अचानक लगी आग ने सोनिया मुर्मू के घर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा घर जलकर खाक हो गया। पीड़िता सोनिया मुर्मू पिछले कई वर्षों से किराए के मकान में रह रही थीं। आग लगने के बाद घर में रखा सारा सामान जल गया। फ्रिज, पंखा, टीवी, अलमारी, कपड़े और बर्तन समेत पूरी गृहस्थी राख में तब्दील हो गई। महिला के अनुसार घर में रखी नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें :मोबाइल में खोए 15 वर्षीय छात्र की ट्रेन से कटकर मौत, दुमका में दर्दनाक हादसा

स्थानीय लोगों और पुलिस ने बुझाई आग

आग लगते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी पहुंची। एएसआई सूबेदार यादव के नेतृत्व में पुलिस और स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

उजड़ गया आशियाना, परिवार पर संकट

इस हादसे के बाद सोनिया मुर्मू का रो-रोकर बुरा हाल है। सिर से छत छिन जाने के बाद परिवार के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पूरी जिंदगी की जमा-पूंजी राख में बदल जाने से परिवार गहरे सदमे में है।

कारण स्पष्ट नहीं, मुआवजे की मांग

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता देने की मांग की है।

Share this news

संबंधित खबरें