धनबाद में अनोखी पहल: सड़क पर उतरे न्यायाधीश, लोगों को बता रहे कानून के अधिकार

Meenu | May 3, 2026 | 01:40 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :धनबाद में आम लोगों को कानून की जानकारी देने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान की खास बात यह है कि जिला सिविल कोर्ट के न्यायाधीश खुद सड़क पर उतरकर लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं। अभियान की शुरुआत प्रभात फेरी के साथ हुई। न्यायाधीश और कोर्ट के अधिकारी सिविल कोर्ट से निकलकर शहर के प्रमुख इलाकों में पहुंचे और लोगों को रोककर उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें :बरही बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार; सोशल मीडिया से बनाई थी योजना

लोगों को दी जा रही कानूनी जानकारी

इस दौरान नागरिकों को बताया जा रहा है:

  • उनके कानूनी अधिकार क्या हैं
  • जरूरत पड़ने पर कहां सहायता मिलेगी
  • मुफ्त कानूनी सहायता कैसे प्राप्त करें

90 दिनों तक चलेगा अभियान

यह जागरूकता कार्यक्रम 90 दिनों तक चलेगा और इसे झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है। इस दौरान टीम गांव-गांव जाकर कैंप लगाएगी और लोगों को जागरूक करेगी। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और स्लोगन के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही स्कूल और कॉलेजों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवा वर्ग को कानून की जानकारी मिल सके।

न्याय तक पहुंच आसान बनाने की कोशिश

अधिकारियों का कहना है कि जब तक लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं होंगे, तब तक न्याय तक पहुंच आसान नहीं हो सकती। इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है।

Share this news

संबंधित खबरें