मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सीएम निष्पक्ष एजेंसी से कराएं स्वास्थ्य विभाग के भ्रष्टाचार की जांच: नवीन जायसवाल

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रांची में झारखंड विधानसभा के भाजपा मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग में कथित भ्रष्टाचार और टेंडर गड़बड़ी की जांच किसी निष्पक्ष एजेंसी से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव द्वारा स्वास्थ्य विभाग में टेंडर और भ्रष्टाचार की जांच विभागीय स्तर पर कराने का निर्देश स्वागत योग्य है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है।

“विभागीय जांच से निष्पक्षता पर सवाल”

नवीन जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा कि “दूध की रखवाली बिल्ली को सौंपने जैसी स्थिति” है, इसलिए विभागीय जांच से निष्पक्ष परिणाम की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री किसी भी स्वतंत्र एजेंसी न्यायिक जांच, सीआईडी, सीबीआई या एसीबी से जांच कराएं।

यह भी पढ़ें: रांची में बेकाबू कार का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर; 4 घायल, चालक थाने पहुंचा

स्वास्थ्य मंत्री पर गंभीर आरोप

भाजपा नेता ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपने पद का दुरुपयोग कर टेंडर आवंटन में मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि एक ही तरह की खरीदारी और ठेकों में अलग-अलग जिलों में दाम कई गुना तक बढ़ा दिए जाते हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।

“ट्रेजरी लूट” का आरोप

नवीन जायसवाल ने राज्य में बालू, लोहा और कोयला के बाद अब “ट्रेजरी लूट” होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि इस पूरे मामले की जांच नहीं हुई, तो यह भ्रष्टाचार भविष्य में सरकार के लिए गंभीर संकट बन सकता है।

सीबीआई जांच और बर्खास्तगी की मांग

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को पद से हटाने और दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की भी मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

https://samacharpost.live/2026/05/ranchi-chutia-shani-mandir-road-accident-speeding-car-injures-four/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment