मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

हजारीबाग में पत्रकार पर हमले के विरोध में रामगढ़ में प्रदर्शन, मंत्री इरफान अंसारी का पुतला दहन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़: रामगढ़ में हजारीबाग में पत्रकार पर हुए हमले के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। प्रेस क्लब रामगढ़ के सदस्यों ने शहर के सुभाष चौक पर एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने मंत्री इरफान अंसारी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे और घटना की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी को राष्ट्रीय अंबेडकर अवॉर्ड, सम्मान गरीबों और वंचितों को किया समर्पित

प्रेस क्लब अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

प्रेस क्लब रामगढ़ के अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार बीरू ने कहा कि पत्रकार समाज की मर्यादा और संस्कारों के तहत काम करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनकी सहनशीलता की परीक्षा ली जाए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की गरिमा और सुरक्षा का सम्मान होना चाहिए। प्रेस क्लब के सचिव धनेश्वर प्रसाद ने स्पष्ट कहा कि पत्रकारों पर हमला किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार अपने सम्मान और सुरक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं।

https://samacharpost.live/2026/05/babulal-marandi-national-ambedkar-award-ranchi-labour-day-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment