मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बाबूलाल मरांडी को राष्ट्रीय अंबेडकर अवॉर्ड, सम्मान गरीबों और वंचितों को किया समर्पित

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रांची में नेता प्रतिपक्ष और राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को राष्ट्रीय अंबेडकर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मजदूर दिवस के अवसर पर उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। यह अवॉर्ड अनिल बांसफोर द्वारा मरांडी को उनके आवास पर जाकर दिया गया। अनिल बांसफोर, अंबेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष, लिम्का बुक रिकॉर्ड होल्डर और बहुजन साहित्य अकादमी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

यह भी पढ़ें: जामताड़ा के बेलटांड़ में जल संकट पर प्रशासन सक्रिय, दो डीप बोरिंग का आश्वासन

राष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ था चयन

जानकारी के अनुसार, 15 मार्च 2026 को आंध्र प्रदेश के तिरुपति में आयोजित बहुजन साहित्य अकादमी के 18वें राष्ट्रीय सम्मेलन में बाबूलाल मरांडी को इस सम्मान के लिए चुना गया था। यह अवॉर्ड उन लोगों को दिया जाता है, जो दलित, गरीब और वंचित समाज के उत्थान के लिए विशेष योगदान देते हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद बाबूलाल मरांडी ने इसे गरीबों, दलितों और वंचितों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन हमेशा से समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग की सेवा के लिए समर्पित रहा है।

https://samacharpost.live/2026/05/jamtara-water-crisis-beltand-village-mejhia-panchayat-deep-boring-solution/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment