गढ़वा में 12 साल से फरार दहेज उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार, चिनिया पुलिस को बड़ी सफलता

Rupa Kumari | May 2, 2026 | 01:22 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा : गढ़वा जिले के चिनिया थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने करीब 12 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय मलार उर्फ संजू मलार के रूप में हुई है, जो पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के सिक्की खूर्द गांव का निवासी है।

दहेज प्रताड़ना और दूसरी शादी का मामला

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2014 में चिनिया थाना कांड संख्या-58/14 दर्ज किया गया था। उस पर भारतीय दंड संहिता धारा 498A के तहत दहेज प्रताड़ना और भारतीय दंड संहिता धारा 494 के तहत पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी करने का आरोप है। मामला दर्ज होने के बाद से ही वह फरार था।

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: डेपुटेशन पर तैनात कर्मियों और प्रोफेसरों को मिलेगा अकादमिक भत्ता

पहचान बदलकर पुलिस को देता रहा चकमा

चिनिया थाना प्रभारी विकु कुमार रजक ने बताया कि आरोपी लगातार अपना ठिकाना और पहचान बदलता रहा, जिससे गिरफ्तारी में देरी हुई। उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी किया गया था, लेकिन वह लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा।

गुप्त सूचना पर गिरफ्तारी, भेजा गया जेल

हाल ही में पुलिस को आरोपी के ठिकाने की गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share this news

संबंधित खबरें